बीडीए के ओएसडी की पत्नी घरेलू हिंसा , मारपीट से परेशान ,पति पर मुकदमा लिखने की मांग

WhatsApp Image 2025-06-10 at 8.08.01 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । एक महिला ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और मारपीट की शिकायत एसएसपी के कार्यालय में पहुंचकर दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति गौतम सिंह, जो बरेली विकास प्राधिकरण में ओएसडी के पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने उसको न सिर्फ उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, बल्कि उसे बेहद तंग कर दिया और घर में घुसने तक नहीं दिया। महिला ने यह भी दावा किया है कि उसके पति ने उसे डिप्रेशन का इलाज करवाने के लिए दबाव डाला और मानसिक परेशानी का शिकार कर दिया। सुमन सिंह का कहना है कि उनके पति का अवैध संबंध किसी अन्य महिला से है, जिसके कारण घर में अक्सर क्लेश और झगड़े होते रहते थे। 28 अप्रैल और 1 मई 2025 को उसने दिल्ली के एम्स में काउंसलिंग करवायी, जिसमें डिप्रेशन का कोई प्रमाण नहीं पाया गया। इसके बावजूद, उनके पति ने उनकी मानसिक स्थिति को लेकर कई डॉक्टरों से इलाज करवाया। सुमन सिंह का कहना है कि उनके पति ने अपने सरकारी पद का दुरुपयोग किया और उन्हें कई बार तंग किया। दिनांक 4 अप्रैल 2025 को जब सुमन अपने मायके से लौटकर घर आईं, तो उनके पति ने उसपर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को फोन किया। पुलिस ने रात भर थाने में बैठाए रखा, और बाद में सुमन को घर में घुसने की अनुमति नहीं दी। इस वजह से उनकी बेटी का कक्षा 7 का एग्जाम छूट गया। हाल ही में, सुमन के पति ने एक बार फिर उन्हें बुरी तरह से मारा और इस घटना का वीडियो उनकी बेटी ने रिकॉर्ड कर लिया,सुमन ने जिसे साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराने का दावा किया है। सुमन का कहना है कि उनके पास अब और किसी तरह का सहारा नहीं बचा है। सुमन सिंह ने अपने पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और उनके खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में दंड की अपील की है। उनका कहना है कि कानून सभी के लिए समान है और वे इस मामले में न्याय की उम्मीद करती हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights