प्रियंका गाँधी नीतियों से प्रेरित हो काँग्रेस जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह के समक्ष सदस्यता ग्रहण की

e9d98da9-4fa8-4100-8079-58d93f961858
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। ग्राम दिधौनी के प्रधान रामगोपाल शाक्य, नरेश पाल जाटव एवम बिल्सी नगर से प्रवीण ठाकुर ने अपने साथियों सहित काँग्रेस की महासचिब माननीय प्रियंका गाँधी नीतियों से प्रेरित होकर काँग्रेस जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जौनसार में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। उन्होंने कहा युवाओं ने उम्‍मीद जताई कि अब उनकी समस्‍या सुनी जाएंगी और इस गूंगी बहरी सरकार को जगाने का कार्य किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


श्री ओमकार सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश में महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी के कारण युवा परेशान हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध हो रहा है,लेकिन अभी तक इस समस्‍या का समाधान नहीं निकल पा रहा है। विकास कार्य भी पूरी तरह से ठप हो गए हैं। इस मौके पर प्रधान रामगोपाल शाक्य, नरेश पाल जाटव ने कहा कि हम सभी को पूरी मेहनत से 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम करना होगा, साथ ही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में घर-घर जाकर बताएं। उन्होंने कहा कि वैसे ही लोग कोरोना महामारी के चलते परेशानी में हैं, ऐसे में महंगाई का बोझ डालने से गरीब का निवाला भी छीना जा रहा है। इस मौके पर युबा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद,जिला महासचिब फईम अहमद,जिला सचिब योगेश शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष अनुग्रह सिंह, नगर अध्यक्ष अजीत गुर्जर,ओम प्रकाश गुप्ता उर्फ ओमी,अनिल उपाध्याय समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights