बदायूं।।इस्लामनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिह की अगुवाई मे मुखबिर की सूचना पर त्वरित संज्ञान लेकर टीम गठित करते हुये थाना क्षेत्रान्तर्गत भिन्न भिन्न स्थानों पर संदिग्ध वाहन/ व्यक्तियों की प्रभावी चैकिंग करायी गयी एव चैकिंग के दौरान घटना स्थल ग्राम अल्लेहपुर से मंगला देवी की ओर जाने वाली सडक के किनारे खाली पडे गोदाम के पास अभियुक्तगण इमरान,.प्रेम सिंह उर्फ छोटे निवासीगण ग्राम पिनौनी थाना इस्लामननगर तथा जयवीर सिंह निवासी ग्राम बस्तोई सिकरी थाना जरीफनगर को चोरी की 04 मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया गया । बरामद मोटरसाइकिलों के पंजीकृत स्वामी तथा पंजीकृत अभियोगो के संबंध मे अलग से जानकारी की जायेगी ।