बकरीद पर कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत मजिस्ट्रेट नामित

Screenshot 2025-06-03 190707
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आगामी 07 जून 2025 (चंद्रदर्शन के अनुसार) ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व मनाया जाएगा। बकरीद पर कानून एवं शांति व्यवस्था तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय द्वारा आदेश जारी करते हुए नगर मजिस्ट्रेट को बदायूँ नगर क्षेत्र एवं समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट को उनके क्षेत्र में जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया है। उन्होंने विभिन्न विभागीय 23 अधिकारियों को थानावार मजिस्ट्रेट नामित किया है। इसके अतिरिक्त 11 अधिकारियों को स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 05 अधिकारी मजिस्ट्रेट के रूप में आरक्षित रखे गए हैं। जिला मजिस्टेªट ने आदेश दिए हैं कि समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट्स, नगर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के उत्तरदायी होंगे। समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट पर्व के दृष्टिगत अपने स्तर से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समय से तैनाती करते हुए उसकी सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे। पर्व के दृष्टिगत जनपद में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights