बदायूं में 4-5 जून को गंगा दशहरा के लिए रूट डायवर्जन,कछला गंगा घाट पर खास सतर्कता
बदायूं।।जिले में 05.जून को गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला घाट पर गंगा स्नान होना प्रस्तावित है जिसमें काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। भीड़-भाड़ होने के कारण गंगा स्नान के अवसर पर अधिक भीड़-भाड़ होने के कारण यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से रखने के दृष्टिगत 04 जून से 05 जून की शाम तक तक बदायूँ में भारी/मध्यम वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। जनपद बदायूँ से अलीगढ, मथुरा राजस्थान की ओर जाने वाले भारी / मध्यम वाहन उझानी से मुजरिया चौराहा, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर, बबराला होकर अपने गन्तव्य को आवागमन करेगें।
जनपद बदायूँ से कासगंज, एटा, आगरा की ओर जाने वाले भारी / मध्यम वाहन बदायूँ से नौशेरा, कादरचौक, गंजडुडवारा, सहावर होकर अपने गन्तव्य को आवागमन करेंगे। मुजरिया चौराहे से कोई भी भारी / मध्यम वाहन कासगंज की ओर नहीं जायेगा। कछला रोड सहसवान से कोई भी भारी / मध्यम वाहन कछला होकर कासगंज की ओर नही जायेगा।
इन स्थानों से रूट डायवर्जन किया गया है।
1- राजकीय मेडीकल कॉलेज तिराहा
2- सहसवान तिराहा
3-मुजरिया चौराहा
4-कस्बा सहसवान
इधर 05 जून के ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बिजेन्द्र द्विवेदी द्वारा कछला चौकी पर स्थानीय नागरिक,गोताखोंर,नाविक एवं पुजारी तथा बेरीकेटिंग करने वाले कर्मचारियों के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग के दौरान नामित मजिस्ट्रेट,नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी कछला,स्थानीय गोताखोर व अन्य अधि0/कर्म0गण के साथ गंगा स्नान में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मीटिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी उझानी ड़ॉ0 देवेन्द्र कुमार,प्रभारी निरीक्षक उझानी नीरज मलिक,कछला चौकी प्रभारी श्री कपिल कुमार व अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे ।













































































