एनसीसी कैंप में कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं कैडेट
बरेली। 21वीं वाहिनी एनसीसी बरेली ग्रुप का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर कैंप कमांडेंट कर्नल देवाशीष सिंह के नेतृत्व में उड़ान इंटरनेशनल स्कूल, केसरपुर बरेली में संचालित किया जा रहा है। कैंप में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय बरेली की विभिन्न बटालियनो के विभिन्न स्कूल कॉलेजो के एनसीसी कैडेट कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कैंप में कैडेट अत्यधिक गर्मी के बावजूद हेल्थ एंड हाइजीन, बाधा दौड़ एवं एस एस बी के प्रशिक्षण के साथ-साथ ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग, युद्ध कौशल एवं नेतृत्व विकास आदि प्रशिक्षण में जोश के साथ भाग ले रहे हैं। कैंप समापन की पूर्व संध्या पर एनसीसी कैडेटों द्वारा राष्ट्र निर्माण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक चेयरमैन गजेंद्र पटेल ने भी कैडेटों का उत्साह वर्धन किया।

कैंप का समापन तीन जून को होगा। डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल संजय नायर ने बताया कि कैंप में 8 बालिका वाहिनी एनसीसी बरेली, 9 बालिका वाहिनी एनसीसी मुरादाबाद, 23 एवं 24 वाहिनी एनसीसी मुरादाबाद, 30 वाहिनी एनसीसी बिजनौर, 32 वाहिनी एनसीसी धामपुर, 33 वाहिनी एनसीसी अमरोहा के एनसीसी कैडेटों के साथ-साथ बरेली कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, एम बी इंटर कॉलेज, केडीईएम इंटर कॉलेज, ठाकुर रोशन सिंह इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, आर्मी पब्लिक स्कूल, एयर फोर्स स्कूल, गंगाशील महाविद्यालय, सीएनबीएम इंटर कॉलेज, एस के इंटर कॉलेज एवं ब्लूमिंग डेल स्कूल बदायूं आदि ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 600 कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। एनसीसी कैंप को सुचारू रूप से चलाने में सूबेदार मेजर प्रवीन नेगी, लेफ्टिनेंट मुशाहिद रजा, लेफ्टिनेंट अपर्णा यादव, द्वितीय अधिकारी अनिल कुमार, तृतीय अधिकारी पी के गौतम, तृतीय अधिकारी सोनी सिंह, सूबेदार दिनेश चंद्र, सूबेदार लक्ष्मण, नायब सूबेदार जी किशोर, टीकाराम शर्मा, सुधीर वर्मा, हवलदार ए के मिश्रा, हवलदार नरपत सिंह आदि ने अहम भूमिका निभाई साथ ही यह कैम्प केसरपुर के समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अग्रणी उपलब्धि साबित हुआ।













































































