मदर एथीना स्कूल के सूफियान अहमद का जेईई एडवांस में 510वीं रैंक पर चयन
June 2, 2025By admin0 comments
👁0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
WhatsAppImage2026-08-15at31412PM
WhatsAppImage2026-02-15at42246PM
WhatsAppImage2025-01-28at185417
WhatsAppImage2026-04-18at13010PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM
WhatsAppImage2024-01-16at121909
WhatsAppImage2025-04-15at90710PM
WhatsAppImage2023-06-02at74514PM1
IMG-20240118-WA0003
WhatsAppImage2023-01-27at82310PM
Screenshot286
WhatsAppImage2023-01-23at31821PM1
Screenshot500
WhatsAppImage2023-05-04at112513AM
WhatsAppImage2023-01-04at122336PM
WhatsAppImage2024-02-05at181335
Screenshot247
WhatsAppImage2023-01-29at22819PM
WhatsApp-Image-2022-10-26-at-44911-PM-1024x569
imgonline-com-ua-resize-WIwUWE3jYK6r
CoolerImporiumPDF1pdf
WhatsAppImage2026-03-25at13839PM
alphabetschool
बदायूं।।मदर एथीना स्कूल के सूफियान अहमद ने जे0ई0ई0 एडवांस में 510वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय का कीर्तिमान और उसकी पहचान को बनाये रखकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। सूफियान अहमद शुरू से ही बहुत होनहार एवं मेधावी छात्र रहा है। उसने कक्षा-10वीं एवं 12वीं में भी टॉप-5 में अपना स्थान सुनिश्चित करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। सूफियान अहमद की विशेष बात यह है कि उसने बिना किसी बाहरी कोचिंग के केवल विद्यालय में नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित होकर एवं स्वाध्ययन कर परिश्रम करते हुए यह मुकाम हासिल किया है जो कि अपने-आप में अन्य विद्यार्थियों के लिए अनुकरणीय है। सूफियान अहमद की इस सफलता ने उसके परिवार एवं विद्यालय को उस पर गर्व करने का अवसर प्रदान किया है। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर सूफियान अहमद को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की है। उन्होंने यह भी बताया कि हम विद्यार्थियों को सीनियर कक्षाओं में न केवल पुस्तकीय ज्ञान अपितु प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित ज्ञान एवं प्रशिक्षण भी प्रदान करते रहते हैं जो कि ऐसे अवसरों पर उनके लिए सहायक होता है।