समर कैम्प में गणितीय दक्षताओं की अनोखी शिक्षा”, विषय पर बच्चों को रचनात्मक गतिविधियाँ कराई

WhatsApp Image 2025-06-02 at 3.00.18 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।। उच्च प्राथमिक विद्यालय उपरैरा एवं राजकीय हाई स्कूल उपरैरा विकास. क्षेत्र जगत” में चल रहे समर कैंप में होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बच्चों को, “गणितीय दक्षताओं की अनोखी शिक्षा”, विषय पर बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए अनेक रचनात्मक गतिविधियाँ कराई गई। समर कैंप की मुख्य गतिविधियों में बच्चों को “फिंगर एबेकस” के माध्यम से जोड़ने और घटाने की प्रक्रिया सिखाई गई। इस अभ्यास से बच्चों में मानसिक गणना की क्षमता का विकास होता है, जिससे वे तेज और सटीक गणना करने में सक्षम होते हैं। एबेकस विधि से बच्चों ने गणित को खेल-खेल में समझा और सीखने में अत्यंत रुचि दिखाई। फाउंडेशन की डायरेक्टर डॉ0 कृष्णा सिंह ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में बौद्धिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं। शिविर के दौरान उनकी टीम के सदस्यों दीक्षा सिंह एवं कुमकुम पाल के द्वारा अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ भी संचालित कराई गई। जिनका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति उत्साहित करना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकपूर वर्मा सर ने होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की और ऐसे आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की आवश्यकता बताई। तथा शिक्षक नीरज कुमार भारती एवं शिवम भारद्वाज ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। पूरे कार्यक्रम में हमने पाया कि राजकीय हाईस्कूल उपरैरा विद्यालय के छात्र – छात्राएं बौद्धिक रूप से सुदृढ़ एवं सक्रिय थे हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights