व्यक्ति का शारीरिक निर्माण जितना महत्वपूर्ण है उससे अधिक आद्यात्मिक निर्माण आवश्यक है – जयेंद्र शास्त्री

WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मोदीनगर। आर्यवीर दल मोदीनगर के तत्वाधान में गाजियाबाद जिले के युवाओं का आर्य वीर योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन 26 मई से 1 जून 2025 तक किया गया। कार्यक्रम के समापन की पूर्व संध्या पर शिविर के आर्य वीर दल के शिक्षार्थियों द्वारा एक संचलन निकाला गया जिसमें उन्होंने घोष डम्बल और दंड का पूरे शहर में प्रदर्शन करते हुए संचलन निकाला, यह संचलन मोदी इंटर कॉलेज मोदीनगर से प्रारंभ होकर पूरे शहर में भ्रमण करते हुए वापस मोदी इंटर कॉलेज में पहुंचा। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य वक्ता जयेंद्र शास्त्री कुलाधिपति गुरुकुल नोएडा ने कहा कि योग के माध्यम से हम अपने शरीर को साधते हैं और जब हम शरीर को साधना सीख जाते हैं तभी व्यक्ति अपने चरित्र का निर्माण कर पाता है। और बिना चरित्र का निर्माण किये जीवन उज्जवल नहीं हो सकता इसलिए जो बचपन से ही अपने चरित्र को संवारने का काम करता है वही आगे बढ़कर जीवन में श्रेष्ठ बन पाता है। व्यक्ति का शारीरिक निर्माण जितना महत्वपूर्ण है उससे अधिक आद्यात्मिक निर्माण आवश्यक है। चरित्र निर्माण कोई एक दिन की प्रक्रिया नहीं है इसको निरंतर अपने जीवन में उतारना पड़ता है, अभ्यास करना पड़ता है तब व्यक्ति एक श्रेष्ठ चरित्र के आधार पर अपने जीवन को जीता है । ऐसे शिविर में व्यक्ति अपने चरित्र का भी निर्माण करता है साथ ही सामूहिक जीवन जीने का अभ्यास भी करता है। आर्यवीर दल ने इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया है इसके लिए आर्यसमाज व आर्यवीर दल मोदीनगर के लोग बहुत-बहुत धन्यवाद के पात्र हैं। इस कार्यक्रम में सभी को एक आवाहन करता हूं की मोदीनगर व मुरादनगर के बीच कन्या गुरुकुल बन रहा है उसमें आप जाएं इस गुरुकुल के माध्यम से कन्याएं अपने जीवन में अपने संस्कारों को धारण करेगी। मुख्य अतिथि सतीश चंद्र अग्रवाल प्रधानाचार्य ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बहुत-बहुत आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के मंच का संचालन विश्व बंधु सचदेवा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में शिविर के संयोजक डॉक्टर पवन सिंघल ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों के द्वारा अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम के शोभा बढ़ाने वाले गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया। समाज के सहयोग से ही हम लोग यह शिविर आयोजित कर सके हैं शिविर के आचार्यों ने रात दिन एक कर बच्चों को प्रशिक्षित किया है। मोदी इंटर कॉलेज मोदीनगर विद्यालय के प्रबंध समिति प्रधानाचार्य व सभी कर्मचारी व स्टाफ के द्वारा जो सहयोग दिया उसके लिए सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम शिविरों का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहेगा ऐसा उन्होंने समाज को आश्वासन दिया।
व्यवस्थापक खेमराज, शिविर संरक्षक विश्व बंधु सचदेवा, वीर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अनंगपाल, अरविंद भाई ओझा कथा व्यास, आचार्य धर्मवीर,भोले सिंह त्यागी अध्यक्ष शक्ति संचय, तेजपाल सिंह प्रधान जिला प्रतिनिधि सभा गाजियाबाद, रविन्द्र चौधरी मंत्री जिला गाजियाबाद, श्रद्धानंद गाजियाबाद, आचार्य वागीश गाजियाबाद के अतिरिक्त आर्य समाज गाजियाबाद, आर्य समाज के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मोहित त्यागी
स्वतंत्र पत्रकार

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights