सीओ ने वृध्द की अर्थी को कंधा देकर कायम की मिसाल

26BDN-52
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दो दिन पहले ही आश्रम पर भर्ती कराया था वृध्द रामनाथ

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बिल्सी। कलयुगी पुत्रोँ ने अपने पिता की अर्थी को नहीं दिया कांधा तो बिल्सी सीओ
अनिरुद्ध सिंह ने कांधा दिया और हिंदू रीति-रिवाज से उनका कछला घाट पर अंतिम
संस्कार करवाया। ज्ञात रहे कि नगर के मोहल्ला संख्या छह में ईट भट्टे की लेबर को बनी
कोठरी में वृद्ध दंपत्ति रह कर अपना जीवन गुजार रहे थे। क्योंकि उनके बेटों ने उन्हें घर में
रहने के लिए जगह न दी और वह आस पड़ोस के द्वारा दिए जा रहे खाने से अपना पेट भर
कर जीवन व्यतीत कर रहे थे। बीती 24 जून को इस प्रकरण की जानकारी बिल्सी सीओ
अनिरुद्ध सिंह को मिली तो वह पुलिस के साथ पहुंचकर बुजुर्ग दंपत्ति को कोठरी से बाहर
निकलवाया। पहले इलजा के लिए उन्हे सीएचसी भेजा। क्योंकि दोनों वृध्दों के शरीर पर
घाव होने के बाद कीड़े पड़ चुके थे, जिसके चलते उन लोगों को काफी परेशानी भी हो रही थी।
लेकिन पुलिस ने मानवीय चेहरा दिखाते हुए बुजुर्ग दंपत्ति का इलाज करवाया उसके बाद
बांस बरोलिया स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचा दिया। जहां उनकी पट्टी की जा रही थी तथा
देखभाल की जा रही थी। बीती शुक्रवार शाम वृद्ध रामनाथ की मौत हो गई। सीओ
अनिरुद्ध सिंह ने वृद्ध रामनाथ की अर्थी को आज कांधा देकर कछला घाट रवाना किया।
जहां पर उझानी कोतवाल विशाल प्रताप और पुलिस ने उनका हिंदू रीति रिवाज के साथ
अंतिम संस्कार करवाया। बताते है कि बुजुर्ग दंपति के दो पुत्र हैं। जिसमें एक जयकुमार
जोकि बाबा बनकर उझानी में रहता है तथा दूसरा पुत्र वीरू बिल्सी में रहता है। जबकि बुजुर्ग
दंपत्ति बिशारतगंज बरेली जिले के रहने वाले थे, जो कि पिछले कई वर्षों से बिल्सी में रहकर
पुजारी का काम करते थे। शरीर के साथ-साथ उनके बेटों ने भी उनका साथ छोड़ दिया और
घर में रहने को जगह न दी। जिसके बाद वह दर-दर की ठोकरे खा रहे थे। आज वृध्दाश्रम
बांस बरोलिया रामनाथ की मौत हो गई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights