बदायूं। सर्राफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर आज ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर शरबत बांटा गया. लोगों ने तपती दोपहर में शरबत पीकर अपनी प्यास बुझाई.
इस मौके पर कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए शरबत वितरित किया गया.
84 घंटा हनुमान मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने बताया, गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी ज्येष्ठ पूर्णिमा , वट पूर्णिमा एवं कबीर दास की जयंती के अवसर पर गर्मी में प्यास से व्याकुल राहगीरों को शरबत पिलाकर पुण्य का कार्य किया है.
इस मौके पर प्रदीप पटवा, राजीव रस्तोगी, नितिन रस्तोगी, सुमित रस्तोगी, राजू वैश्य, उमंग वैश्य, दिशांत रस्तोगी, संजय राणा, कन्हैया मिश्रा, अमित वैश्य, सुमित पटवा, राजकुमार सिंह सेंगर उपस्थित रहे.