पौधारोपण के साथ उसकी देखभाल का भी संकल्प जरुर ले

23BDN-51
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पदमांचल मंदिर पर पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण
बिल्सी। अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में आज समिति संस्थापक प्रशान्त जैन
ने 51 दिवसीय विशेष  वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ कर औषधीय एवं छायादार वृक्षों
का रोपण किया। समिति संस्थापक प्रशान्त जैन ने बताया कि वातावरण को दूषित होने से
बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिक
वन क्षेत्र होगा तो बरसात भी अधिक होगी। बोले कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी कि
अपने आसपास खाली पड़े स्थानों पर पौधारोपण करे। उन्होंने कहा कि लोग पौधारोपण तो
कर लेते हैं, लेकिन बाद में देखभाल के अभाव में वह सूख जाते है। इसलिए जरूरी है कि
पौधारोपण करने के बाद उसकी नियमित रूप से देखभाल की जाए। तभी लगातार कम होते
पौधों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। जब भी हो सके अपनी सुविधानुसार एक पेड़
अवश्य लगाएं। यह समाज के लिए जरूरी है। जिलाध्यक्ष मोहित शर्मा ने कहा कि इस
मानसून समिति ने पांच हजार पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा है। जिसे पार्को, कॉलेजो
स्कूलों मंदिरों में अभियान चलाकर रोपा जाएगा। साथ ही पर्यावरण के प्रति लोगोँ खओ
जागरूक भी किया जाएगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष वरूण शर्मा, शुभम राठी, अमनदीप
उपाध्याय, हर्ष सोमानी, हरिओम शर्मा, मधुप राठी, रामेश्वर सिंह मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights