बदायूं। रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल ने पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज में बच्चों को ठंडा व शुद्ध पेयजल के लिए वाटर कूलर लगवाया।मुख्य अतिथि किशोर कटरु पूर्व गवर्नर 3110 एवं आलोक प्रकाश ने उद्घाटन किया।इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, सचिव डॉक्टर संजीव गुप्ता, सुरेंद्र चाणक्य असिस्टेंट गवर्नर मुकेश महेश्वरी आगामी अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, मुनेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट, दीपक सक्सेना, आमोद चाणक्य, अमित वैश्य, मुकेश रस्तोगी, कुलदीप रस्तोगी, अनिल कुमार गुप्ता, राम मोहन अग्रवाल, सुरजीत गुप्ता, पवन शर्मा, रितेश गुप्ता, प्रमोद शर्मा के साथ स्कूल की सभी सम्मानित टीचर्स एवं बच्चों ने भाग लिया।