व्यापारियों और अधिवक्ताओं ने भामाशाह चौक पर तिरंगा लहरा कर भारतीय सेना को सैल्यूट किया

WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं । व्यापारियों एवं अधिवक्ताओं ने उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता नवनीत गुप्ता शोंटू विपिन अग्रवाल एवं सुभाष शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में स्थानीय भामाशाह चौक पर एकत्रित होकर भारतीय सेना के उत्साहवर्धन के लिए तिरंगा हाथों में लहराते हुए भारत माता की जय बंदेमातरम के गगनभेदी उदघोष करते हुए भारतीय सेना के वीर जवानों के लिए सैल्यूट कर उनके लिए आपरेशन सिंदूर के लिए हृदय से अभिनंदन किया व्यापारी नेता नवनीत गुप्ता शोंटू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति के तहत भारतीय सेना के वीर जवानों ने आपरेशन सिंदूर चला कर गत दिनों पहलगाम में शहीदों के हत्याओं के बदले आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर मटियामेट करके देश के लिए गौरवान्वित किया है इसके लिए भारत देश की आम जनमानस का मस्तक गर्व से ऊंचा किया हैं व्यापारी नेता विपिन अग्रवाल ने कहा कि देश की जनता भारतीय सेना के वीर जवानों के लिए तिरंगा लहराकर कर उनका उत्साहवर्धन कर उनका हार्दिक अभिनंदन करती है व्यापारी नेता राजेश गुप्ता ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कूटनीति के आगे आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान को बहुत अच्छा सबक सिखाने के लिए एयर स्ट्राइक से आतंकियों के हौसले पस्त कर दिए हैं एडवोकेट सुभाष शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए ठोस रणनीति बनाकर अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को बेनकाब किया जाए इस मौके पर नवनीत गुप्ता शोंटू,विपिन अग्रवाल,सर्वेश गुप्ता,दिनेश गुप्ता,राजेश गुप्ता, भुवनेश महेश्वरी,सुभाष शर्मा एडवोकेट,रजनी मिश्रा,संजीव शर्मा,संजय गुप्ता, प्रमोद गुप्ता,संजीव आहूजा, अमित वैश्य, कुलदीप वैश्य, मुनेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट,अशोक सक्सेना,अनिल गुप्ता, आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights