सेना ने देश को गौरांवित किया हम सेल्यूट करते है मौलाना तौक़ीर रज़ा खान

WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। कश्मीर में आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा जवाबी कार्रवाई किए जाने की मांग और आतंकवाद के ख़िलाफ़ 11मई रविवार को इस्लामिया इण्टर कॉलेज ग्राउंड बरेली में धरना देने का ऐलान करने के अगले ही दिन भारत द्वारा पाकिस्तान पर हमला कर आतंकी अड्डों को नष्ट करने के बाद आई एम सी प्रमुख मौलाना तौक़ीर रज़ा खान ने प्रेस से बात करते हुए कहा बहुत खुश आइन ख़बर है जो ज़ख़्म हमे पहलगाम में मिले थे उस पर मरहम है यह पूरा इलाज नहीं है इलाज अभी बाक़ी है उन्होंने कहा हमें अपनी सेना पर गर्व है उसने सटीक निशाना कर आतंकवादी अड्डों को नष्ट किया उन्होंने कहा हिंदुस्तान ने हमेशा सब्र का मुजाहिरा किया है आतंकवादी हमले बार बार होते रहे है हद तो तब हो गई जब आई डी देख कर हमला कर हमारे मुल्क में अफरा तफ़री का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है मुल्क को कमज़ोर करने की कोशिश की जा रही है यह हमारी गंगा जमानी तहज़ीब से खिलवाड़ है हम हुकूमत से मांग करते है के पहलगांव में जो लोग मारे गए थे उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए उन्होंने कहा यह काम यही नहीं रुकना चाहिए इस वक़्त सबसे बेहतर मौका है जो गलती हमने आज़ादी के वक्त की थी उसमें सुधार कर पाक अधिकृत कश्मीर ही नहीं पूरे पाकिस्तान को हिंदुस्तान का हिस्सा बनाया जाना चाहिए एक सवाल के जवाब में उन्होंने ने कहा के पाकिस्तान बनना धर्म का नहीं सियासत का मसला था पाकिस्तान किसी मुसलमान ने नहीं बनाया उसे बनाने वाले एक गुजराती थे जो मुसलमान नहीं थे मौलाना ने कहा के शरीयत किसी बेगुनाह के कत्ल की इजाज़त नहीं देती पहलगाम जो कुछ हुआ वह आतंकवाद था जिसकी इस्लाम इजाज़त नहीं देता इस तरह की हरकते इस्लाम को बदनाम करने का काम करती है इस्लाम अच्छे पड़ोसी होने का हुक्म देता है लेकिन पाकिस्तान या उसकी सरपरस्ती में इस तरह जो कुछ होता है उससे इस्लाम बदनाम होता है इन हरकतों से हिंदुस्तानी मुसलमानों पर बुरा असर पड़ता है उसे शक की निगाह से देखा जाता है तमाम और दूसरी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है उन्होंने कहा यह सही समय है जब अखण्ड भारत को अमली जामा पहनाया जा सकता है हमे गर्व है अपनी सेना पर जिसने सही निशाने पर अटैक किए देश का बच्चा बच्चा अपनी सेना को सेल्यूट करता है जिसने हमने गौरांवित किया है । आई एम सी प्रमुख मौलाना तौक़ीर रज़ा खान द्वारा रविवार को इस्लामिया इण्टर कालेज ग्राउंड में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन पर आई एम सी पूर्व मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने जानकारी देते हुए कहा के चुकी हमारी सेना ने ने आतंकी अड्डों पर हमला कर काफ़ी हद तक जवाब दे दिया और मुल्क के हक़ में जो बेहतर है हमारी सेना द्वारा किया जा रहा है इस लिए प्रस्तावित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम पर आज आई एम सी प्रमुख मीटिंग कर इस पर फैसला लेंगे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights