बरेली। पत्नी की पिटाई कर रहे चचेरे भाई को समझाने पहुंचे एक युवक पर उसके चचेरे भाई ने चाकू से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव मंझा निवासी नन्हें पुत्र राजेंद्र को बीती रात इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां नन्हें ने बताया कि बीती रात जब वह गहरी नींद में सो रहा था तभी अचानक उसके चचेरे भाई अरुण ने पत्नी राजवाला के साथ मारपीट शुरू कर दी राजबाला जोर-जोर से चीखने लगी शोर सुनकर वह उसे बचाने के लिए अरुण के पास पहुंचा और उसे समझाने की कोशिश की जिससे नाराज अरुण ने उसके साथ भी मारपीट कर दी और इसी दौरान सीने में चाकू मार कर उसे नन्हे को घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे घर वालों ने उसे बचा लिया घटना की शिकायत पुलिस से करने के बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया आरोपी अरुण फरार बताया जाता है।