बरेली। विवाह समारोह से पूर्व आयोजित मंडप की रश्म में आयोजित दावत में हंगामा कर रहे युवक को जब समझाने की कोशिश की गई तो वह अपने घर वालों को बुला लाया और फिर समझाने वाले युवक व अन्य लोगों के साथ जमकर मारपीट की जिससे कई लोग घायल हो गए दो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। भोजीपुरा थाने के गांव पिपरिया रामदयाल निवासी 29 वर्षीय फिरोज पुत्र अली मोहम्मद और उसके भाई मोहम्मद सलीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिरोज खान के परिजनों ने बताया कि फिरोज खान के चचेरे भाई मोहम्मद असगर के घर पर विवाह एक दिन बाद होना है और कल विवाह से पूर्व मंडप की रस्में आयोजित की गई थी जिसमें गांव का रहने वाला नाजिम भी दावत में शामिल होने आया था जहां पर वह हंगामा कर रहा था फिरोज ने उसे समझाने की कोशिश की तो विवाद हो गया गुस्साया नाजिम अपने घर वापस लौटा और अपने घरवालों के साथ लाठी ठंडा लेकर वापस लौटा उसने आते ही मोहम्मद फिरोज खा और वहां मौजूद मौजूद लोगों पर हमला कर दिया जिससे कई लोग घायल हो गए शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और मामले को रफा दफा कराया, घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।