बरेली। खाली पड़े प्लाट पर निर्माण कार्य करने को लेकर हुए विवाद के बाद दबंग भाइयों ने पिता पुत्र पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आवला थाना क्षेत्र के गांव खंडगावा श्याम निवासी 60 वर्षीय रामविलास और उसके बेटे सुदेश कुमार को इलाज के लिए आज सुबह जिला अस्पताल लाया गया जहां उन्होंने बताया कि रामविलास और उसके भाई बृजेश का हिस्सा एक ही प्लाट में आधा-आधा है जिसके चलते रामविलास में कुछ समय पहले अपने हिस्से में निर्माण करा लिया कुछ दिन पहले बृजेश ने भी अपने हिस्से के प्लाट पर निर्माण करने का फैसला लिया उसने रामविलास से कहा की उसके मकान का जीना उसके हिस्से की जमीन पर बना है उसने रामविलास से जीना हटाने को कहा लेकिन रामविलास ने जिना हटाने से इनकार कर दिया जिसको लेकर आज सुबह हुए विवाद के बाद बृजेश ने अपने सगे भाई अमन, संतोष, देशपाल, विशाल, अनुज आदि के साथ मिलकर रामविलास पर हमला कर दिया और बचाने पहुंचे उसके बेटे सुदेश की भी जमकर पिटाई की शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पिता पुत्र को बचा लिया घटना की शिकायत पुलिस से करने के बाद दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल को भेजा।