बारात चढ़ाकर आ रहे चार बच्चों को कार ने मारी टक्कर तीन की मौत, एक घायल

WhatsApp Image 2025-05-04 at 4.22.37 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। रात के समय तेजी से आ रही एक कार ने सड़क किनारे काम कर रहे चार बच्चों को टक्कर मार दी जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया चौथे बच्चे की हालत भी नाजुक बनी हुई है। शाही थाने के गांव आनंदपुर में बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में शाही के गांव बकैनिया धीरपुर निवासी 14 वर्षीय मोहित पुत्र कल्याण सिंह , 15 वर्षीय सचिन पुत्र गंगाराम और 14 वर्षीय रोहित पुत्र महेंद्र सिंह की मौत हो गई जबकि गांव का ही रहने वाला 14 वर्षीय संजीव पुत्र हरिद्वारी लाल गंभीर रूप से घायल हो गया मृतक बच्चों के घर वालों ने बताया कि दुर्घटना के शिकार सभी बच्चे आनंदपुर स्थित शिवा बैंड में काम करते थे और कल शाम को सभी बच्चे शिवा बैंड के साथ फिदाई पुर गांव में बैंड बजाने के लिए गए थे। बारात चढ़ने के बाद देर रात सभी बच्चे एक साथ आनंदपुर गांव पहुंचे और बैंड की दुकान के सामने खड़े होकर अपना सामान ठीक से रखने की कोशिश कर रहे थे इसी दौरान धनेटा से शीशगढ़ की ओर जा रही है तेज रफ्तार ईको कार ने अचानक बेकाबू हो गई और चार बच्चों को टक्कर मारने के बाद बैंड की ठेली से टकराकर तेजी से फरार हो गई लेकिन कुछ चलने के बाद लोगों ने कार को रोक लिया है उसका चालक मौका देखकर फरार हो गया घटना की सूचना मिलते ही गांव वालों की भीड़ मौके पर लग गई गांव वालों ने घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन मोहित की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि सचिन और रोहित ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जबकि घायल संजीव की हालत भी नाजुक बनी हुई है सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार को कब्जे में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी एक ही गांव के तीन बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights