बरेली। साथियों के साथ मेडिकल कॉलेज के पास स्थित नदी में नहाने गए एक एमबीबीएस के छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी हरियाणा के मोहम्मद गंज जिले के मजरा खुर्द निवासी एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र सनी पुत्र महिपाल की लाश आज सुबह फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में राजश्री मेडिकल के कॉलेज के पास बहने वाली नदी में तैरती पाई गई मृतक के परिजनों ने बताया कि सनी राजश्री मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहकर एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था उसके माता-पिता की कई साल पहले ही मौत हो चुकी थी सनी और उसकी एक बहन की देखभाल उसके ताऊ करते है सनी कल शाम को अपने कुछ साथियों के साथ कॉलेज के पास बहने वाली नदी में नहाने के लिए गया था लेकिन अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया साथियों ने उसे तलाशने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला कॉलेज प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन उसकी लाश को नदी में नहीं खोजा जा सका आज सुबह फिर से गोताखोरों मदद से पुलिस ने लाश की नदी से बाहर निकाला और उसके घर वालों को सूचना देकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।