बदायूं में भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया, शोभायात्रा निकाली
बदायूं। भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर प्रातः बेला मे मण्डल महामन्त्री अजय मिश्रा के नेतृत्व मे भगवान परशुराम चौक पर लगी भव्य प्रतिमा का दुग्धार्पण किया गया उसके बाद 8 बजे से आचार्य रामकांत शर्मा के द्वारा मुख्य यजमान राहुल -मधु चौबे की यजमानी मे हवन यज्ञ संपन्न हुआ! कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडे, मंत्री राजेश शर्मा, समिति के अध्यक्ष कौशलानंद उर्फ लालन पांडेय के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया! इस अवसर पर आचार्य विश्वेश्वरी देवी एवं उनकी टीम द्वारा स्वास्ति वाचन किया गया व पंकज शर्मा द्वारा शंखनाद करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत एवं भगवान परशुराम की महिमा मंडित करते हुए गीतों पर अपनी सुंदर प्रस्तुति अतिथियों का मन मोहा। सराहना स्वरूप अतिथियों ने नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया! मुख्य वक्ता ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडे ने भगवान परशुराम के जीवन से सीख लेने की अपील की एवं समाज के लिए समानता के साथ पूर्ण रूप से समर्पित रहने का वादा किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आर0के0 शर्मा ने कहा कि समाज के बच्चे जब खूब शिक्षित होंगे, संगठित होंगे तभी एवं उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। बरेली जिलाध्यक्ष गजेंद्र पांडे ने सभी आगन्तुको से निवेदन किया की वे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य हेतु अपने बच्चों को अवश्य शिक्षित करे। ब्राह्मण महासभा के मुख्य वक्ता समिति के अध्यक्ष एवं ब्रज प्रदेश अध्यक्ष कौशलानंद उर्फ लालन पांडेय, प्रदेश महामन्त्री राहुल चौबे, प्रदेश मंत्री अजय मिश्र, सुरेंद्र उपाध्याय एवं समिती के अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत अध्यक्ष राम बहादुर पांडे के निर्देशन मे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगणों को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात भगवान परशुराम शोभायात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुरेंद्र पांडे, राम बहादुर पांडे, कौशलानंद उर्फ लालन पांडे, अजय मिश्रा द्वारा नारियल फोडकर किया गया। इसमें स्कूली झाकियां, व्यवसायिक बैंड, काली के अखाडे, परशुराम जी के जीवन वृंत का सुंदर चित्रण किया गया जोकि धर्मशाला से प्रारंभ होकर गोपी चौक, नेहरू चौक, हलवाई चौक, पुराना बाजार ,रजी चौक, कश्मीरी चौक गांधी ग्राउंड होते हुए भगवान परशुराम चौक होती हुई ब्राह्मण धर्मशाला पहुची तत्पश्चात सभी ने एक साथ भोज किया।
शोभा यात्रा के वरिष्ठ समाज सेवियो ने जगह-जगह पर सर्व समाज के वरिष्ठ लोगो द्वारा भगवान परशुराम के अनुयायियों द्वारा शरबत कोल्ड्रिंक एवं अन्य मिष्ठान वितरित किए। संचालन वरिष्ठ मंच संचालक उपेंद्र उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में राम बहादुर पांडे, नत्थू लाल पाराशरी, कौशलानंद पांडे, अजय मिश्रा, डॉ0 उमेश गौड़, डॉ0 भास्कर शर्मा, विवेक शर्मा, द्विजेंद्र उपाध्याय, पंकज शर्मा, जिलाध्यक्ष अश्वनी भरद्वाज, संजीव शर्मा, दिनेश शर्मा, सुमित शंभू,, आयुष भारद्वाज, राजीव शर्मा, अमित पाठक, रविंद्र उपाध्याय, एड0 गौरव शर्मा, नकुल, ,, विपिन शर्मा, अमन मयंक शर्मा,, सौरभ शंखधार, कुसुम, विनय चतुर्वेदी, आदित्य श्रोत्रिय, अमित पांडेय, गोविंद शर्मा, प्रदीप दुबे, गिरीश शर्मा आदि मौजूद रहे।




















































































