भामाशाह चौराहे से डग्गामार वाहनों का संचालन रुकवाने को एआरटीओ को ज्ञापन सौंपा

WhatsApp Image 2025-04-29 at 4.48.54 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। बस आपरेटर यूनियन का एक शिष्टमंडल मंडल भामाशाह चौराहे से चल रहे डग्गामार वाहनों को रोकने के संबंध में जिला बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में जिला संभागीय परिवहन कार्यालय पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अमरीश कुमार और प्रशासन राम वचन गुप्ता से मिला और एक सूत्रीय ज्ञापन देकर डग्गामार वाहनों को रोकने की मांग की। ज्ञापन देते हुए जिला बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि भामाशाह चौराहे से डग्गामार वाहन एक अवैध स्टैंड बनाकर संचालित हो रहे हैं जिनके की लिस्ट इस ज्ञापन के साथ संलग्न है उन्होंने मांग कि इन डग्गामार वाहनों से हम बस ऑपरेटर जो की सरकार को टैक्स देकर वैध अनुज्ञा पत्रों पर अपने वाहन संचालित कर रहे हैं उनको अत्यंत आर्थिक क्षति हो रही है ,उन्होंने अनुरोध किया की इन डग्गामार वाहनों को अपने प्रवर्तन दल से एवं पुलिस की सहायता से रोकने का कष्ट करें। भामाशाह चौराहे पर जिस अवैध बस स्टैंड का संचालन हो रहा है उससे प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशों की भी अवहेलना हो रही है। शिष्ट मंडल ज्ञापन देने वालों में बस आपरेटर यूनियन के महासचिव मुसताहिद खान, कोषाध्यक्ष पप्पू फारूकी, उपाध्यक्ष भारत गुप्ता, शंकी की यादव बस ऑपरेटर्स शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights