पाकिस्तानी महिला शहनाज को 48 घंटों में छोड़ना पड़ सकता है भारत , महिला की बढ़ी मुश्किलें

WhatsApp Image 2025-04-24 at 6.18.38 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारत सरकार का आदेश आया हैं कि पाकिस्तानी महिला शहनाज को 48 घंटे में भारत छोड़ना पड़ सकता है। केंद्र सरकार के आदेश के बाद महिला की परेशानी बढ़ गई है। महिला को पाकिस्तान भेजने की पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। महिला के भारत आते वक्त ट्रेन में सभी दस्तावेज चोरी हो गए थे, जिस वजह से महिला के दस्तावेज बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहनाज का कहना है मैं पहले भी कई बार भारत आई हूं लेकिन इस बार मेरे दस्तावेज ट्रेन में चोरी हो गए, जिसमें मेरा पासपोर्ट और वीजा था। जिसकी मैंने जीआरपी थाना बरेली जंक्शन पर गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। अब मुझे जानकारी मिली है कि सरकार ने हमें पाकिस्तान भेजने का आदेश दिया है। जितनी जल्दी हमारा पासपोर्ट और वीजा बन जाएगा, हम पाकिस्तान चले जाएंगे। शहनाज ने कहा, जम्मू-कश्मीर में जो घटना हुई है वो बहुत गलत है। यह इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। ऐसा नहीं करना चाहिए था। इस तरह से हिंदुओं का कत्लेआम करना गलत है। बेगुनाह लोगों का कत्ल करना बहुत गलत है। शहनाज का जन्म भारत में ही हुआ था। बारादरी थाना क्षेत्र के रोहली टोला में शहनाज का मायका है। वो अपनी बीमार मां को देखने के लिए बरेली आई थी। 1982 में उनकी पाकिस्तान में शादी हुई थी। जिसके बाद वो वही की नागरिक हो गई। शहनाज बीच बीच में अपने परिवार से मिलने के लिए भारत आती रहती है। लेकिन ये पहली बार है जब उनके सभी डॉक्यूमेंट ट्रेन में चोरी हो गए। एसएसपी ने बताया कि पाकिस्तानी महिला शहनाज शाहिद 24 मार्च को बरेली आई थीं। ट्रेन में उनके दस्तावेज चोरी हो गए थे, जिसकी जीआरपी बरेली में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि यह महिला शॉर्ट टर्म वीजा पर बरेली आई थीं। इनके वन टाइम ट्रैवल डॉक्यूमेंट के लिए एलआईयू और संबंधित एजेंसियों से पत्राचार किया गया है। वहां से जो भी दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं, उनके अनुपालन में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। भारत सरकार की तरफ से जो भी निर्देश प्राप्त हुए हैं, उनके संबंध में भी उन्हें लिखित में अवगत करवा दिया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि दीर्घकालिक वीजा पर 34 लोग हैं, जिनका समय-समय पर सत्यापन भी कराया जाता है। जिला अधिकारी अविनाश सिंह ने कहा सरकार से जो आदेश आएगा उसी आदेश के आधार पर कार्रवाई की जाएगी एल आई यू , इंटेलिजेंस की टीमें लगी हुई हैं जो आदेश हुआ उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी अभी आदेश आया नहीं है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights