गाजियाबाद पुलिस ने एक करोड़ दस लाख के 425 मोबाइल फोन बरामद कर वापस किए
गाजियाबाद सिटी जोन पुलिस ने गुम, चोरी व लूटे गए 425 मोबाइल को बरामद किया है। इनमें कई मोबाइल फोन कश्मीर, पुलवामा और साउथ इंडिया के जिलों में चलते पाए गए। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि इनमें 70 मोबाइल कोरियर से पुलिस को मिले हैं। बरामद किए गए इन मोबाइल फोन की कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपए है। इसमें सिटी जोन के सभी थाना प्रभारी, क्राइम ब्रांच को मोबाइल की बरामद क्यों के लिए लगाया गया था जिसमें कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी भी लगाई गए। पुलिस ने सभी मोबाइलों को उनके स्वामियों को लौटा दिया है।

डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि नगर जोन, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के सभी थानों व सर्विलांस और स्वाट टीम द्वारा भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कुल 425 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 10 लाख रूपये है। रिकवर कर मोबाइल स्वामियों को लौटाए गए हैं। पुलिस ने जब इन मोबाइलों को ट्रेस किया तो इनमें कई मोबाइल कश्मीर और पुलवामा में चलते मिले। कुछ मोबाइल फोन हैदराबाद और साउथ इंडिया के दूसरे जिलों में भी मिले। 70 मोबाइलों को पुलिस द्वारा ट्रेस कर यूज कर रहे लोगों को कॉल किए जाने के बाद चलाने वाले लोगों ने कोरियर से गाजियाबाद पुलिस को भेजे है इसके बाद से कोई अपना काम करेंगे।गाजियाबाद के कविनगर निवासी अमरीश नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। दिसंबर 2024 में उन्होंने शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी को 60,000 कीमत का एक मोबाइल फोन खरीद करके गिफ्ट किया था। जहां एक महीने बाद ही महिला जब शॉपिंग के लिए गई तो बाजार में मोबाइल गुम हो गया। इसके बाद पोर्टल पर मोबाइल की शिकायत की गई। अब पुलिस ने मोबाइल बरामद किया है। रिंकी शर्मा ने बताया कि 1 दिसंबर 2024 को गाजियाबाद स्टेशन से ऋषिकेश जा रही थी, तभी ट्रेन में मेरा मोबाइल गुम हो गया। एक सप्ताह पहले मुझे कॉल कर पुलिस ने बताया कि आपका मोबाइल मिल गया है।गाजियाबाद से क्राइम रिपोर्टर सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट













































































