बरेली । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ (चंदेल गुट) का 58 वाँ प्रांतीय सम्मेलन संजय कम्युनिटी हॉल में 15 ,16 ,17 अप्रैल को किया जाएगा। जिसमें 19 मंडल के शिक्षक शामिल होंगे , सभी जनपदों से लगभग दो हजार से अधिक शिक्षकों के सम्मेलन में आने की संभावना है। सम्मेलन में आने वाले सभी शिक्षकों को प्रातः एवं सायंकाल जलपान एवं मध्यान्ह एवं रात्रि भोजन की व्यवस्था प्रतिदिन रहेगी एवं बाहर से वाले शिक्षकों के ठहरने की भी व्यवस्था की गई है l इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के संरक्षक , बर्ष 1992 से अनवरत शिक्षक विधायक एवं प्रश्न एवं संदर्भ समिति विधान परिषद के सभापति राज वहादुर सिंह चंदेल, प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ( पूर्व शिक्षक विधायक), प्रदेश महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं प्रदेश के सभी जनपदों के अशासकीय, राजकीय एवं वित्तविहिन शिक्षक साथी इस संम्मेलन में भाग लेंगे l सम्मेलन में शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं जैसे पुरानी पेंशन की वहाली, वित्त विहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली, रूकी हुई पदोन्नति को जल्द पूरी करना , व्यवसायिक शिक्षकों को पूर्ण शिक्षक का दर्जा ,स्वास्थ वीमा लाभ एवं अन्य समस्याओं पर वात होगी । सभी जनपदों से आये शिक्षकों से मंच पर उनकी समस्या सुनी जायेंगी। प्रेसवार्ता के दौरान रजनीश राठौर, संजय सिंह, श्याम नारायण शर्मा ,प्रदीप पटेल ,सुरेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।