दशहरा पर गंगा स्नान को उमड़े श्रृद्धालु,लगाई आस्था की डुबकी

d7ae86db-d217-4954-81fb-fc2ef25e935b
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।कोराना संक्रमण के मद्देनजर प्रशासन ने गंगा दशहरा पर्व पर कछला स्थित गंगा घाटों पर स्नान को प्रतिबंधित कर दिया और पुलिस का पहरा बैैठा दिया।गंगा घाटो पर पहरा होने के बाद भी काफी तादात में श्रद्धालु अलग-अलग रास्तों से होते हुए गंगा घाटों पर पहुंचे और गंगा स्नान कर पुण्यलाभ प्राप्त किया और मां गंगा तथा ईश्वर से कोेरोेना संक्रमण के खात्में के लिये दुआएं भी की।
वैसे तो गंगा दशहरा पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा घाट पर पहुंच कर गंगा में डुबकी लगा कर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं।लेकिन पिछले दो सालों से कोविड 19 के चलतेे प्रशासन ने संक्रमण को रोकने के लिए गंगा दशहरा समेत अन्य पूर्णिमाओं पर गंगा स्नान पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


रविवार को गंगा दशहरा के अवसर पर बदायूं जनपद के अलावा, कासगंज, मथुरा, हाथरस, आगरा, बरेेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर समेत दूर दराज क्षेत्रों के श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए उझानी क्षेत्र के कछला स्थित मां भागीरथी के तट पर पहुंचने के लिए निकले। पुलिस ने उझानी नवीन गल्ला मंडी,बितरोई मोड़,कछला चौराहा,कछला डिग्री कॉलेज समेत गंगा घाट पर जाने वाले रास्तो की बैरीकेटिंग लगा कर आवाजाही बंद कर दी। श्रद्धालु जब कछला के समीप पहुंचे तब पुलिस ने उन्हें वापस लौटाना शुरू कर दिया। बताते है कि पुलिस की सख्ती के चलतेे दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने स्थानीय नागरिकों की मदद से ग्रामीण इलाकों से गुजरने वाली गंगा के घाटों पर पहुंच कर स्नान किया और मां गंगा की पूजा अर्चना की साथ ही दान पुण्य किया।

काफी संख्या में लोग कछला के मुख्य गंगा घाट तक भी पहुंच गए और स्नान आदि कर पूजा अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ग्रामीण इलाकों के घाटों पर जान जोखिम में डाल कर गंगा स्नान किया।गंगा घाट के हाइवे व गंगा घाट पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही वहीं गंगा में पीएसी के जवान मोटरवोट से घूमते नजर आये।इस दौरान उझानी प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह,सी.ओ गजेंद्र श्रोत्रिय,एस.डी.एम लाल बहादुर मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights