कछला दशहरा पर गंगा स्नान को आया युवक डूबा,तलाश जारी

79bc2c2d-aaeb-4a3a-b280-211f7ca56fc7
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।गंगा दशहरा पर गंगा स्नान को तीन युवक बाइक द्वारा एक गांव से आये थे।कछला गंगा तट पर पुलिस का पहरा होने के बाद वह गंगा घाट के समीप गांव के तट पर गंगा स्नान करने लगे।गंगा स्नान करते हुए एक युवक तेज धारा में बहकर डूब गया जिसकी तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रविवार को गंगा दशहरा पर्व पर थाना बिसौली के ग्राम मिठामई निवासी मार्गचन्द्र (20) पुत्र राजेश व उसका चचेरा भाई बिटटू व गांव में ही रहने वाला चरण सिंह गंगा स्नान करने कछ्ला गंगा घाट पर बाइक द्वारा आये थे,लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन ने गंगा घाट पर पहरा बैठा दिया तो वह तीनो युवक पुलिस की निगाहो से बचकर गंगा स्नान को आये और श्रद्वालुओ के साथ ग्राम बहौरा नगला के सामने गंगा तट पर स्नान करने लगे।मार्गचन्द्र,बिटटू व चरण सिंह साथ-साथ गंगा स्नान कर रहे थे कि तभी अचानक पानी का वहाब तेज होने के कारण मार्गचन्द्र पानी में डूबने लगा।मार्गचन्द्र को पानी में डूबते देख बिटटू,चरण सिंह ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया,लेकिन मार्गचन्द्र पानी के तेज बहाब में डूब गया।युवक को डूबा देखा गंगा तट पर चीख-पुकार मच गयी।मार्गचन्द्र के साथ आये उसके चचेरे भाई विटटू ने परिजनो को घटना की सूचना दी।डूबने की खबर मिलते ही परिजन भी रोते-बिलखते गंगा तट पर पहुंच गये।डूबे युवक को गोताखोर तलाश रहे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights