बिल्सी। मानव अधिकार संरक्षण एवं समाज कल्याण विकास फाउंडेशन की एक बैठक प्रदेश सचिव मुनीष कुमार सक्सेना एडवोकेट बिल्सी तहसील में स्थित चैंवर में आयोजित की गई। जिसमें सभी पदाधिकारियों से मोबाइल द्वारा बात की गई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.नेत्रपाल सिंह के दिशा निर्देश पर महेंद्र पाल पुत्र भोपाल को सदर तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनसे आशा की गई कि वह महिलाओं के उत्पीड़न भ्रष्टाचार मानव का हनन रोकने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। बैठक में मनीष जुनेजा, अनुराग कक्कर, राजेश कुमार गुप्ता, कृष्णा देवी, सुशील कुमार दुबे, विवेकानंद पांडे, रामकिंकर पांडे, संदीप कुमार सिन्हा, महेंद्र कुमार भटनागर, सुशील कुमार बिश्नोई, दिनेश गुप्ता, एसजे भटनागर, सुनील मंडल, नौशाद, उमेश चंद्र सक्सेना आदि ने उन्हे बधाई दी।