बिल्सी। आज शुक्रवार को सीडीओ के निर्देशानुसार जिला सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आज शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के विकास खंड इस्लामनगर एवं जगत भर्ती मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 120 युवाओं ने प्रतिभाग किया तथा 48 युवाओं को चयनित किया गया। जिसमें से 30 जगत और 18 युवा इस्लामनगर के शामिल है। जिन्हे भर्ती अधिकारी रामकृष्ण ने नियुक्ति पत्र सौंपे। भर्ती अधिकारी ने बताया कि भर्ती मेलों के क्रम में अगला भर्ती शिविर 19 को म्याऊ तथा कादरचौक, 21 को सलारपुर तथा समरेर तथा 22 जून को उझानी तथा दातागंज विकासखंड में मेले आयोजित किए जाएगें। इच्छुक युवा अपने सभी दस्तावेजों की फोटो कापी, आधार कार्ड, फोटो व पंजीयन शुल्क के साथ भर्ती स्थल पर पहुंचकर भर्ती में भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के पश्चात 65 वर्ष तक की स्थायी नियुक्ति के साथ अन्य सुविधायें दी जाएगी।