फ्रेंच व रशियन भाषा पढ़ाकर टिथोनस बना रहा है वैश्विक नागरिक

343ef35f-e3f4-4da5-a3ae-46582b0e9140
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। बदायूं उझानी रोड स्थित टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक अग्रवाल ने बताया है कि इस कोरोना महामारी के दौर में भी विद्यालय अपने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर प्रयत्नशील है विद्यालय के सभी शिक्षक लगातार हेलो पैरंट एप के द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों की ज्ञान पिपासा को शांत कर रहे हैं। यह छात्रोपयोगी ऐप महामारी के प्रारंभिक दिनों में ही विद्यालय द्वारा खरीद लिया गया था जबकि उस समय बाजार में इस प्रकार के बहुमुखी ऐप की बहुत कमी थी।
बच्चों के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय दो विदेशी भाषाओं का शिक्षण भी करा रहा है। जिसमें प्रथम फ्रेंच भाषा जिसका संचालन गत वर्ष से ही हो रहा है तथा द्वितीय रशियन भाषा है जिसे इस वर्ष से पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया गया है। विद्यालय ने इन भाषाओं के शिक्षण के लिए नियमित शिक्षक रखे हुए हैं। तथापि अभिभावकों की सहूलियत को देखते हुए विद्यालय इन विषयों को पढ़ाने का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं ले रहा है।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने बताया कि हम सभी जानते हैं कि अंग्रेजी के बाद इन दो भाषाओं के जानकारों की वैश्विक स्तर पर बहुत मांग है। टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल सदैव से ही इस बात के लिए प्रयत्नशील है कि हमारे विद्यार्थी विश्व स्तरीय क्षमताओं को विकसित करके वैश्विक नागरिक बन सकें।
उप प्रधानाचार्या शुभा पांडे ने बताया की बच्चे इन दोनों ही भाषाओं को बहुत लगन व मेहनत से सीख रहे हैं। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights