खकरा नदी से युवक का शव बरामद शरीर पर मगरमच्छ के जख्म मिले

be385cf0-e951-4b70-9a70-501b69872faf
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

न्यूरिया| थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम भरतपुर निवासी शरद मलिक (45 )का शव गाँव के बराबर से बहने बाली खकरा नदी से बरामद हुआ घर में मचा कोहराम
थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम भरतपुर बंगाली कालोनी निवासी शरद मलिक दिनांक 16 जून की सुबह को रोजाना की तरह मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गया था जब शाम को घर वापस नहीं लौटा तब परिवार जन परेशान हो गये फिर आसपास के स्थानों काफी तलाश किया लेकिन कोई पता सुराग नहीं चला आज सुबह ग्रामीण व परिवार के लोग शरद मलिक की तलाश कर रहे थे तलाश करते समय घर से एक किलोमीटर दूर खकरा नदी में झाड़ी के किनारे शव बरामद हुआ शरद मलिक के शव को मगरमच्छ द्वारा खाया हुआ था मृतक का एक हाथ गायब मिला पैर पर गहरे गहरे मगरमच्छ के कटे हुए निशान थे घटना की सूचना परिवार वालों ने न्यूरिया पुलिस को दी पुलिस ने मृतक की पत्नी ममता मलिक की तहरीर पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं मृतक मजदूरी का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था शरद मलिक की मौत पर उसकी पत्नी ममता मलिक का रो रो कर बुरा हाल है.उक्त घटना के मामले में थाना न्यूरिया निरीक्षक जगत सिंह का कहना कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights