कांग्रेस कार्यकर्ता परिवार ही मेरे जीवन की कमाई ज़मा पूंजी ओमकार सिंह

WhatsApp Image 2025-03-29 at 18.44.56
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। बिसौली के ग्राम मलखानपुर में ब्लाक बिसौली ,ब्लॉक इस्लामनगर ,ब्लॉक वजीरगंज और ब्लॉक आसफपुर की सम्मान समारोह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुन्नालाल सागर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए ।शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व शहर अध्यक्ष असरार अहमद एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ रामरतन पटेल के विशिष्ट अतिथि रूप में कार्यक्रम में शामिल रहे, कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्रदेश उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सोमेंद्र यादव ने किया।कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आप मेरे कांग्रेस के पदाधिकारी या कार्यकर्ता ही नहीं मेरे परिवार के अंग है और मैंने 20 साल निरंतर आप लोगों के साथ काम किया है अगर मेरे जीवन की कोई कमाई है तो आप ही लोग ही हैं।उन्होंने कहा कि मैं आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हूं परंतु एक कार्यकर्ता के रूप में हर समय आपके साथ खड़ा हूं आप कभी भी अपने आप को अकेला ना समझें ।शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा की मैं शहर अध्यक्ष बदायूं का अवश्य नियुक्त हुआ हूं लेकिन 18 साल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य भी रहा हूं आपकी हर समस्या को लेकर मैं आपके साथ खड़ा हूं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि बदायूं जिले में जो नियुक्ति हुई है वह जिले के कांग्रेस जनों की भावनाओं के विपरीत हुई जिससे कि पूरे जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा रोष व्याप्त है परंतु हाई कमान निर्णय हमें स्वीकार है।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य रामरतन पटेल ने कहा कि जिले में जो नियुक्ति हुई वह स्वीकार अवश्य है परंतु हम 100 दिन तक देखेंगे अगर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हुई और उन्हें सम्मान नहीं मिला तो हम पुनः विरोध शुरू करेंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुशर्रफ अली ने कहा की हमने 1990से हमेशा ओमकार सिंह जी के नेतृत्व काम किया है और आगे भी जैसा वह कहेंगे उसके अनुरूप ही संगठन में कार्य करते रहेंगे। कार्यकर्ता आभार सम्मेलन को जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कृषणवीर मौर्य महासचिव मौर्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्य इगलास हुसैन जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष ओमेंद्र शंखधार पूर्व जिला संगठन मंत्री लोकपाल सिंह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुधीर उपाध्याय, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिसौली के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष वजीरगंज के नरेंद्र कठेरिया, आसफपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेश पाल सिंह यादव इस्लामनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष यूनिस अली ने भी संबोधित किया । कांग्रेस कार्यकर्ता आभार सम्मेलन में चंद्रपाल मौर्य जयपाल यादव, रामकुमार यादव रफल सिंह यादव ,पूरन सिंह यादव मोहित मौर्य, योगेंद्र मौर्य ,रोहित मौर्य रामवीर यादव, अमर सिंह मौर्य, करण सिंह मौर्य, राजाराम, मोहम्मद फैसल फारूक खां आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights