बिल्सी। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के अनुपालन में जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूं तथा एसआईएस इंडिया लि.देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षा जवानों की भर्ती का आयोजन आज विकास खण्ड अंबियापुर और आसफपुर में किया गया। जिसमें अंबियापुर में 20 तथा आसफपुर में 25 युवाओं का चयन किया गया। बाद में उन्हे नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। चयनित युवाओं को प्रशिक्षण देहरादून में देकर स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती अधिकारी राम कृष्ण सिंह ने बताया कि अमला भर्ती कार्यक्रम 17 जून को बिसौली तथा दहगवां, 18 को इस्लामनगर तथा जगत, 19 को म्याऊ तथा कादरचौक में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक युवा अपने समस्त दस्तावेजों की फोटो कॉपी तथा पंजीकरण शुल्क के साथ भर्ती स्थल पर उपस्थित हो भर्ती में भाग ले सकते हैं।