बिल्सी में चोरी से बिजली जलाते चार को पकड़ा

16BDN-52
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिजली थाने में कराई गई एफआईआर,मचा हड़कंप 
बिल्सी। आज बुधवार को उपमंडलीय अभियंता केके गंगवार के नेतृत्व में बिजली विभाग के तत्वावधान में नगर क्षेत्र में बिजली की चोरी रोकने और एक लाख रुपए से अधिक धनराशि के बकाएदारों को खिलाफ टीम द्वारा अभियान चलाया गया। इस दौरान आठ लोगों के कनेक्शनों का काटा गया साथ ही चार लोगों पर चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई। टीम के इस
अभियान से नगर के उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। अवर अभियंता धर्मात्मा कुमार गौड़ ने बताया कि विभाग के निर्देश पर नगर के मोहल्ला संख्या आठ में बिजली चोरी की बढ़ती वारदातों को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाया गया। इस मौके पर रिफाकत अली खां पुत्र साफत अली खां, यादराम पुत्र मणिराम, मुन्नालाल पुत्र लोचन लाल एवं पप्पू पुत्र मुशीर को चोरी से
बिजली जलाते हुए मौके पर पकड़ा गया। जिसपर सभी के खिलाफ बिजली विभाग के थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अलावा एक लाख की धनराशि से अधिक के बकायेदारों द्वारा विल जमा न करने पर आठ लोगों के कनेक्शनों को तत्काल प्रभाव से काट कर उनके घर से बिजली की सामग्री में जब्त की है। विभाग के अभियान से नगर के बड़े बकाएदारों में खासा
हड़कंप मच गया है। इस मौके पर मनोज कुमार, सोहनपाल कश्यप, अजय कुमार, पप्पू शाक्य, कुवंरपाल, तेजपाल, राजाराम आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights