बदायूं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने नवागत सीएमओ डॉ विक्रम सिंह का फूल मालाएं पहनाकर और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। संघ के संरक्षक डाक्टर एचके दिनकर, जिलाध्यक्ष कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी, जिला महासचिव डाक्टर प्रभाकर मिश्र, जिला महामंत्री अशोक माथुर, जिला उपाध्यक्ष डा हसन, डा रन्जन कुमार, जिला संगठन मंत्री डा अरविन्द शर्मा धवल, जिला सह संयोजक केशव उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष रवीन्द्र जोशी, डा कार्तिकेय, उदय प्रताप, रूपेश, राकेश रन्जन मिश्र आदि ने फूलमालाएं पहना कर और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा जो सराहनीय है। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर केके जौहरी, डीसीपीएम अरविन्द राना आदि मौजूद रहे।