उझानी।कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाइवे पर ननिहाल से शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो सगे भाईयो को कछला पुल पर अज्ञात वाहन ने रौंद डाला जिससे बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटे भाई की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।बाइक सवारो को टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया।एक साथ दो सगे भाईयों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे के करीब कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाइवे पर थाना सहसवान के ग्राम खागी से अपनी ननिहाल से शादी समारोह से बाइक सवार दो सगे भाई संदीव (25) पुत्र महेंद्र व उसका छोटा भाई उमेश (11) पुत्र महेंद्र थाना सोरो के ग्राम कम्पुर अपने गांव जा रहे थे वह जैसे ही कोतवाली उझानी के कछला पुल पर पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद डाला।अज्ञात वाहन की टक्कर से संदीव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संदीव का छोटा भाई उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और गंभीर रूप से घायल उमेश को एम्बुलेंस द्धारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उमेश ने भी जिला अस्पताल में दम ताेड़ दिया।पुलिस ने उमेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।परिवार में एक साथ दो भाईयो की मौत से कोहराम मच गया।सगे भाईयो की मौत से गांव में मातम छा गया और देखने वालो की आंखे भर आयीं।