मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर साप्ताहिक योग समारोह का आयोजन

4
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों की सर्वोत्तम शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर इसकी मुख्य थीम ‘कल्याण के लिए योग’ के अनुपालन में 15 जून 2021 से 21 जून 2021 तक विद्यार्थियों व उनके परिवार के सभी सदस्यों के लिए एक साप्ताहिक योग अभियान का आयोजन किया गया है जिसके अंतर्गत योग की प्रशिक्षिका योगाचार्या निधि सक्सेना द्वारा प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के रोगों से लड़ने हेतु योग के माध्यम से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु अलग-अलग प्रकार के योगासनों का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शिक्षक वर्ग आदि कोई भी स्वेच्छा से इसमें प्रतिभाग कर इसका लाभ ले सकता है। सप्ताह के अंत में, यानि 21 जून को एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें प्रतिभाग करने वाले प्रतियोगी को ई-प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा। इसी क्रम में आज प्रथम दिवस के अवसर पर योगाचार्या निधि सक्सेना द्वारा विभिन्न आसनों का प्रशिक्षण प्रदान करते हुए जिसमें कि वज्रासर, मंडूकासन, सर्व उष्ट्रासन आदि विभिन्न आसन का प्रयोग सिखाया गया। साथ ही कमर दर्द, पीठ दर्द, पैरों में दर्द आदि को दूर करने हेतु योगिक उपचार का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। बच्चे व उनके परिवार के सदस्य अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के निवारण हेतु भी श्रीमती निधि सक्सेना से योगिक उपचार प्राप्त कर सकते है। साप्ताहिक समारोह तक विद्यार्थी व अभिभावक विद्यालय द्वारा प्रदान किये गये लिंक के माध्यम से योगिक क्रिया करते हुए अपनी तस्वीरों को भी साझा कर सकते है। आज साप्ताहिक समारोह के प्रथम दिवस पर अभिभावकों, बच्चों व शिक्षकों ने अत्याधिक संख्या में प्रतिभाग किया।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत द्वारा बताया गया कि योग के नियमित प्रयोग से हम अपने शरीर एवं मस्तिष्क को स्वस्थ और तंदुरूस्त बना सकते हैं। वर्तमान में गंभीर परिस्थितियों के चलते हुए सभी के लिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना सर्वाधिक महŸवपूर्ण है। विद्यालय विद्यार्थियों व अभिभावकों के हित को सर्वोपरि परिलक्षित करते हुए सदैव उनके स्वास्थ्य के संदर्भ में बेहतर प्रयास करने हेतु कटिबद्ध है तथा उसके लिए हम इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से लाभ पहुँचाने का प्रयास करते रहेंगें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights