जहाँ भी जाएँ वृक्ष लगाएं – सचिन सूर्यवंशी

IMG-20210615-WA0020
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारतीय एकता परिवार के तत्वावधान में आज संस्था के मथुरा सदस्यों के साथ युवा उपाध्यक्ष राम शर्मा ने वृंदावन में पौधरोपण किया। राम शर्मा ने बताया कि हम लोग जहाँ भी जाते हैं पौधे रोप कर आते हैं। बदायूँ जनपद में सर्वप्रथम संस्था अध्यक्ष सचिन सूर्यवंशी ने इस अभियान का शुभारंभ किया उसके बाद लोग जुड़ते गए और पौधरोपण श्रंखला बढ़ती गई। इसके साथ ही अन्य समाजसेवी संस्थाओं व राजनैतिक दल भी प्रेरित होकर पौधरोपण के प्रति जागरूक हुए। उनके द्वारा शुरू किये अभियान का संचालन अब संस्था की युवा इकाई द्वारा पूरी ईमानदारी के साथ किया जा रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि हम लोग ऐसे बच्चों की तलाश कर रहे हैं जिनके अभिभावकों का देहांत हो गया है और उनका पालन पोषण संरक्षण करने वाला कोई नहीं है। हम उन बालकों को निसन्तान शादीशुदा जोड़ों व सन्तानहीन बुजुर्गों के संरक्षण में देने का प्रयास करेंगे जिन्हें सही मायने में बालकों की आवश्यकता है। यदि किसी को ऐसे बालकों की जानकारी हो तो कृप्या सम्पर्क सूत्र- 9759189992, 9411207111 पर सूचित करने की कृपा करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights