बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ में आज शनिवार की सुबह तड़के एक वृद्धा नींद में छत से गिर गई। जिसने थोड़ी बाद दम तोड़ दिया। वृध्दा की मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी रिजवान अल्वी की मां मासूमन बेगम (71) पत्नी मुमताज अल्वी जो बीती रात गर्मी अधिक होने के कारण छत पर सो रही थी। आज शनिवार की सुबह वह नीचे जाने के लिए उठ कर जीने की ओर जा रही थी। तभी वह नींद में होने के कारण विपरीत दिशा में चली गई। जिसके बाद उनका पैर अचानक से फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गई। जैसे ही वह छत से गिरी तो परिवार के लोग उन्हे उठाने के लिए दौड़ पड़े। जैसे ही वह चिकित्सक को दिखाने के लिए ले जा रहे थे। तब तक उन्होने दम तोड़ दिया। उनकी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन पर सपा नेता रईस अहमद सिद्दीकी, शब्लू अहमद, पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर,युवा नेता शाहनवाज अल्वी, सरताज अल्वी, मनोज सिंह, रिजवान मलिक, डा.इकबाल हुसैन, नदीम चौधरी, सलीम सैफी, शेर मोहम्मद आदि ने गहरा दुख जताया है।