बिल्सी के वैन गांव में चोरों ने दिया तीन घटनाओं को अंजाम
बिल्सी के वैन गांव में चोरों ने दिया तीन घटनाओं को अंजाम
सूचना पर पंहुची पुलिस ने मौके पर जाकर जांच में जुटी
एक की रात में हुई तीन चोरी घटनाओं से लोगों में दहशत
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव वैन में बीती शुक्रवार की रात चोरों ने बेखौफ होकर तीन घरों में घुसकर चोरी घटनाओं को अंजाम दिया। एक घर में चोर ने अपने बचाव में एक युवक के फायर कर भागने में सफल हो गया। तीनों घरों से चोर दो हजार रुपए की नगदी समेत पांच लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी की इन घटनाओं से गांव में सनसनी फैल गई
है। सूचना पर पंहुची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर जांच करने में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव वैन में चोरों ने सबसे पहले करीब एक बजे प्राथमिक स्कूल के पीछे रहने वाले धर्मेंद्र बाल्मीकि पुत्र रामस्वरूप के घर में चोर घुसे। यहां से चोर डेढ़ हजार रुपए की नगदी, सोने का हार, बिच्छुआ, टीका, दस्तवन, बेसर, एक सेलफोन को चुराकर ले गए। जिसके
बाद चोर गांव के ऊदल बाल्मीकि के जर्जर पड़े एक घर में आभूषणों के वैग, घर के लोगों को आधार कार्ड को छोड़ गए। इसके बाद चोरों ने गांव के बीचोबीच शेरसिंह पुत्र डम्बर सिंह के घर में करीब डेढ़ बजे घुसकर कर चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे। तभी घर में कुछ आहट होने पर छत पर सो रहे शेरसिंह का छोटा पुत्र अमनदीप सिंह जाग गया। उसने नीचे उतर कर आया तो एक चोर दरबाजे की ओर दौड़ा तो उसने चोर को भागकर पकड़ लिया।

जिसके बाद चोर से उसकी हाथापाई हुई। चोर ने अपने आपको छुड़ाने के बाद अमनदीप को जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर तमंचे से एक फायर कर दिया। जो दरबाज के निकट दीवार लगा। इतने में चोर अमनदीप से अपना हाथ छुड़ा कर भागने में सफल हो गया। इस दौरान अमनदीप बाल-बाल बच गया। चोरों ने धर्मेंद्र बाल्मीकि के घर से चुराया हुआ सेलफोन यहीं छुट गया। इसके बाद चोर गांव के पूर्व में स्थित पंचायत घर के निकट संजीव यादव पुत्र ब्रजपाल यादव के घर में घुस गए। यहां से चोरों एक सोने का हार, दो सोने की चैन, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का टीका, एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी पाजेब और साढ़े पांच सौ रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। यहां संजीव की पत्नी अखिलेश कुमारी ने चोरों को भागते हुए देखा। इसके बाद परिवार के लोगों ने चोरों को पकड़ने के लिए इधर-उदर देखा। लेकिन चोर तब तक सामान लेकर फरार हो चुके थे। संजीव ने बताया कि चोर इस दौरान करीब चार लाख की संपत्ति चुराकर ले गए है। घटना की सूचना पर रात में ही पुलिस पंहुच गई और घटना की जानकारी जुटा कर जांच करने में जुट गई है। इधर गांव में एक ही रात में हुई तीन चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। गांव के लोगों कहना है कि पुलिस रात्रिगश्त करने के लिए गांव में नहीं आती है। जिससे चोरी की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।














































































