बिल्सी। जिला पंचायत पुसगंवा सीट पर सदस्य, ग्राम प्रधान गुधनी समेत 15 ग्राम सदस्यों के लिए आज 12 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएगें। जिसके लिए आज नगर की गल्ला मंडी से 55 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां अपने- अपने बूथों के लिए रवाना हो गई। एसडीएम आरबी सिंह ने बताया कि गल्ला मंडी से जिला पंचायत सदस्य पुसगंवा के लिए 36, ग्राम प्रधान गुधनी के लिए छह और खुलैट, दीननगर शेखपुर, मोहम्मदगंज, वागरपुर-सागरपुर, सिरासौल सीताराम, धनौली, गढ़ी, करनपुर के 15 ग्राम सदस्यों के लिए वोट डाले जाएगें। एसडीएम ने बताया कि मतदान के बाद सभी पोलिंग पार्टियां मंडी में बने स्ट्रांग रुम में अपनी-अपनी मतपेटिकाओं को जमा करेंगें। उसके बाद 14 जून को सुबह आठ बजे से 14 टेविलों पर यहां मतगणना की जाएगी।