मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने बिल्सी में किया प्रदर्शन

11BDN-54
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गरीब जनता पर सबसे ज्याजा पड़ रहा है असर
बिल्सी। आज शुक्रवार को प्रांतीय आह्वान पर नगर काँग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते बिसौली-बिल्सी मार्ग पर स्थित दिधौनी पेट्रोल पंप पर बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया और लगातार बढ़ रही कीमतों को कम करने की मांग की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगराध्यक्ष अजीत सिंह गुर्जर ने कहा कि देश में जब से
कोरोना काल शुरु हुआ है तब से केंद्र सरकार की नाकामियों को बजह से देश में लगातार मंहगाई की समस्या बढ़ती जा रही है। जिससे इसका सीधा प्रभाव देश की गरीब और मध्यम वर्गीय के लोगों पर प़ड़ रहा है। वहीं केंद्र सरकार इस समस्या को नजरांदाज करती चली आ रही है। जिला सचिव योगेश शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कोरोना से हुई मौत के आंकड़ों को छिपाने में लगी हुई है। ताकि लोगों को कम से कम आर्थिक मिल सके। उन्होने कहा ​कि जब केंद्र पर कांगेस की सरकार थी तो भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी मंहगाई को लेकर सड़कों पर उतार कर प्रदर्शन करती थी। अब देश की जनता के लिए क्यों शांत होकर बैठ गई है। इससे उनकी दोहरी मानसिकता लोगों को सामने आ चुकी है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अनुग्रह सिंह चौहान, राजकुमार वर्मा, अनिल उपाध्याय, रिंकू, श्रीपाल, विवेक माथुर आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights