फर्जी कागजात से प्लाट पर कब्जा करने वाला गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-02-24 at 16.42.10
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कूटरचित कागजात तैयार कर बैनामा कराकर प्लाट पर कब्जा करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवादा शेखान निवासी नुसरत जहां पत्नी आसिफ हुसैन द्वारा 3 जनवरी को थाने में दी गई तहरीर के आधार पर सावन कुमार जायसवाल आदि 7 लोगो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद अभियुक्त सावन कुमार जायसवाल, अमित कुमार राठौर, दीपक कुमार को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा जा चुका है जबकि वांछित चल रहे अभियुक्त सचिन गोस्वामी पुत्र रामवीर नाथ गौस्वामी निवासी अंगूरी चौबारी थाना सुभाषनगर को आज बियाबान कोठी के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से अमित सिंह राठौर के 3 आधार कार्ड, जिस पर आधार नम्बर व पता अलग अलग, सावन कुमार जायसवाल के 2 आधार कार्ड जिस पर आधार नम्बर व पता अलग अलग, रेनू पत्नी महेन्द्र नाथ के 3 आधार कार्ड जिस पर आधार नम्बर एक व पता अलग अलग व 1 पहचान पत्र व 1 पैन कार्ड, दीपक पुत्र रामपाल नाथ के 2 आधार कार्ड जिस पर आधार नम्बर एक व पता अलग अलग व 1 एटीएम बन्धन बैंक, सचिन गौस्वामी के 2 आधार कार्ड के नम्बर व पता अलग अलग, 9 बैनामा की छाया प्रतियां कुल 95 पेज, 2 बसियतनामा छायाप्रतियां बरामद किये गिरफ्तार अजीत पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज है उसने पूछताछ ने बताया कि वह अमित सिंह राठौर व सावन कुमार जायसवाल के पास उनके प्लाटों की देखरेख करता था तथा उस पर टीन शेड व बाउन्ड्री बनाने में सहयोग करता था 5 जनवरी को सैटेलाइट के पास नर्सरी वाले प्लाट पर छापा पडा था उस समय वह अमित सिंह राठौर व सावन जायसवाल व अन्य लोग सामान लेकर भाग गये थे। अमित सिंह राठौर व सावन कुमार जायसवाल ने मुझे आधार कार्ड व अन्य कागजात सही सलामत रखने के लिए दे दिये थे मैं यह समस्त कागजात अपने घर सुरक्षित रख गया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद चला गया था जहां कुम्भ में चाट पकोडी की दुकान पर काम किया, वहीं पर पास में ही अंकित त्रिपाठी व सुनील कुमार काम रहे थे अंकित त्रिपाठी व सुनील ने ही मुझे मुझे घर भेजा और कहा कि जो कागजात अमित सिंह राठौर व सावन कुमार ने दिये थे उनको जल्दी ले आओ उन कागजात व आधार कार्डो की जरूरत है, तो मैं 3-4 दिन पहले इलाहाबाद से अपने घर आया और उसके बाद अंकित त्रिपाठी भी अपने घर आ गया। 23 फरवरी की रात की ट्रैन से समस्त कागजात लेकर वापस इलाहाबाद जा रहा था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights