बदायूँ में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल औऱ इंटरमीडिएट की परीक्षाए शुरू
बदायूँ। डीएम-एसएसपी ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही,सीसीटीवी से निगरानी की जा रही, जिले में 100 परीक्षा केंद्र,10 जोन 18 सेक्टर, जिले में हाईस्कूल व इंटर के 67847 परीक्षार्थी, जिसमें 35834 बालक और 32013 बालिकाएं, परीक्षा दो पाली में प्रथम पाली सुबह 8:30 से 11:45 तक, दूसरी पाली 2:00 बजे अपराह्न से सायं 5:15 बजे तक, जिले में आज यूपी बोर्ड की हाईस्कूल औऱ इंटरमीडिएट की परीक्षाए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव औऱ एसएसपी डॉ ब्रजेश सिंह ने सोमवार को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए गए इस्लामिया इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, सुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए विभिन्न स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के दौरान सीसीटीवी आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराया गया है।

उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित सभी मानकों का अनुपालन करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। यूपी बोर्ड परीक्षा हाई स्कूल ब इंटर परीक्षा परीक्षा 12 मार्च तक चलेंगी, पूरे जिले की नकल विहीन परीक्षा कराने को सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा की सुचिता की निगरानी की जा रही बदायूँ जिले में कुल 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिन्हें 10 जोन 18 सेक्टर में बांटा गया है जिले में कुल 67847 परीक्षार्थी हाई स्कूल और इंटर के छात्र छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगे, जिसमें 35834 बालक और 32013 बालिकाएं परीक्षा देंगी, परीक्षा दो पाली में होगी प्रथम पाली सुबह 8:30 से 11:45 तक तक होगी दूसरी पाली 2:00 बजे अपराह्न से सायं 5:15 बजे तक चलेगी, प्रशासन सुचिता पूर्ण नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने को तैयार है













































































