यूपीसी स्कूल में वार्षिकोत्सव “एडुफिएस्टा 2025” रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया

Screenshot 2025-02-23 175003
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। यू.पी.सी. स्कूल में वार्षिक उत्सव “एडुफिएस्टा 2025” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें ज्ञान और मनोरंजन का शानदार समावेश देखने को मिला। इस अवसर पर विषयों की विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें अतुल्य हिंदी, इंग्लिश वॉयज, वर्ल्ड ऑफ इनोवेशन, साइबर स्पार्क्स, मैथोमेनिया और बातें रंगून की प्रमुख आकर्षण रहे। इस आयोजन में स्कूल का अद्भुत मॉडल, महाकुंभ की झलक, और राम मंदिर का शानदार प्रदर्शन सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। खेलों की भी भरमार रही, जिनमें हिट द पिरामिड, ग्लास गेम, लक गेम जैसी रोचक गतिविधियाँ शामिल थीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

नन्हे विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सौरमंडल, फल-सब्जियों आदि के अभिनय प्रस्तुत किए गए, जिसे सभी ने खूब सराहा। हस्तकला और कला प्रेमियों के लिए “क्राफ्टोपिया” नामक विशेष काउंटर भी लगाया गया, जिसकी बिक्री सबसे आकर्षक रही और सभी ने इसे खूब सराहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) प्रवेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अंबियापुर, और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल रहे। इनके अलावा अन्य गणमान्य अतिथियों में दास कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रशांत कोहली, नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज के भूतपूर्व प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता जी, राष्ट्रीय शिक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष दुष्यंत रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की अध्यापिका सुश्री निशात बेगम और जीडी पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक विनोद पोरवाल जी भी उपस्थित रहे। सभी अभिभावकों ने प्रदर्शनी की भूरि-भूरि प्रशंसा की और शिक्षकों एवं छात्रों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर राजेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अंकुर गुप्ता, रमा भारद्वाज, शशि गुप्ता और वंश वर्धन सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता ने एक बार फिर यू.पी.सी. स्कूल के शैक्षणिक और रचनात्मक दृष्टिकोण को प्रमाणित किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights