बदायूँ में मराठा सर्राफा एसोसिएशन ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई,विभिन्न कार्यक्रम हुए

WhatsApp Image 2025-02-19 at 21.51.17
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आर्य समाज चौक स्थित रस्तोगी धर्मशाला में आज मराठा -सर्राफा एसोसिएशन के तत्वाधान में हिंदवी स्वराज की स्थापना करने वाले वीर मराठा छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ समारोह पूर्वक मनाई गई।इस मौके पर शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाषण स्पर्धा में सहभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मराठा- सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों नीरज रस्तोगी, जितेंदर महाजन, अवनीश वर्मा एवं अतुल रस्तोगी ने मां सरस्वती एवं वीर मराठा छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर एवं माल्यार्पण कर किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कुलदीप अंगार ने कहा- वीर मराठा योद्धा कुशल रणनीतिकार छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को महाराष्ट्र में शिवनेरी के दुर्ग में मां जीजाबाई- पिता शाह जी भोसले के परिवार में हुआ था। शिवाजी के जीवन में मां जीजाबाई के द्वारा सुनाई गई रामायण- महाभारत की वीर गाथाओं के संस्कारों से उनके अंदर बचपन से ही वीर बनने की प्रेरणा जगी.शिवाजी वीर योद्धा, कुशल रण नीति कार राजनीति एवं छापामार युद्ध नीति में पारंगत थे। अंगार ने कहा- छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिंदवी स्वराज की स्थापना कर हिंदुत्व को आगे बढ़ाने का कार्य किया। छत्रपति शिवाजी महाराज के विषय में संग्राम मराठा ने भी अपने विचार रखें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights