उझानी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा कॉलोनी निवासी वीरेश कुमार के घर में पड़ोस के निर्माणधीन मकान के सहारे आज दोपहर लगभग 01 बजे करीब एक किशोर उनके मकान की छत पर घुस गया जिसे पड़ोसन प्रियंका ने देख लिया और शोर मचा दिया । शोर सुनकर इकठ्ठे हुए मोहल्ले वासियों ने उसे पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचना दे दी पुलिस ने घटना स्थल पर उससे की पूछताछ में उसने अपने आप को नगर के मोहल्ला नझियाई स्तिथ कश्यप पुलिया का निवासी बताया पुलिस ने उसके पास से एक प्लास भी बरामद किया है । पीड़ित वीरेश ने उक्त किशोर के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस उक्त युवक से पूछताछ कर रही है !