राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया सीएचसी वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण

0103
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मिथलेश अग्रवाल, सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जनपद बदायूॅ में जिला महिला चिकित्सालय, विकास खण्ड म्याऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण किया गया। जिसमें जिला महिला चिकित्यालय में महिलाओं के प्रसव के उपचार एंव उनके भोजन व्यवस्था तथा टीकाकरण, एस0एन0सी0यू0 के समस्त वार्डो एवं समस्त ओ0पी0डी0, कोविड-19 के टीकाकरण तथा कोविड से हुयी मृत्यु के बारे में जानकारी ली गयी।
सदस्य द्वारा समस्त इकाईयों की साफ सफाई की व्यवस्था, उपचार को देख कर प्रशंसा व्यक्त की गयी। महिला अस्पताल में संचालित वन स्टाप सेन्टर के निरीक्षण के दौरान पीड़ित महिलाओं की समस्या को सुना गया तथा प्राप्त केसो की समीक्षा की गयी तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत जो कोविड-19 महामारी से अपने माता पिता अथवा माता पिता में से किसी एक को खो दिया हो तो ऐसे बच्चो को तत्काल फार्म भरवाने के साथ ही ऐसे बच्चो को लाभ दिलाया जाये जिसके सम्बन्ध में संरक्षण अधिकारी रवि कुमार द्वारा बताया गया कि अब तक कार्यालय को 08 फार्म प्राप्त हुये है, जिन पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्र्तगत आवेदन पत्र जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टाप सेन्टर, महिला शक्ति केन्द्र व कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास भवन कमरा नं0 129 से प्राप्त किये जा सकते है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूॅ, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूॅ, सी0एम0एस0 जिला महिला चिकित्सालय, सी0ओ0 सिटी बदायूॅ, एस0ओ0 महिला थाना बदायूॅ, एम0एस0 सी0एच0सी0 म्याऊँ, संरक्षण अधिकारी, रवि कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता नारायण देव, भमरपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।  

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights