बदायूं। आईटीआई प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्बित होने हेतु राजकीय/निजी औधोगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षणरत ऐसे समस्त प्रशिक्षार्थी जिनके माता एंव पिता दोनों की कोविड-19 के संग्रमण से महामारी के दौरान मृत्यु हो गयी हो अथवा माता एंव पिता दोनों में से किसी एक की 01 मार्च 2020 से पूर्व मृत्यु हो गयी थी तथा दूसरे की कोविड-19 के संक्रमण से महामारी के दौरान मृत्यु हो गयी हो अथवा माता एंव पिता दोनों की 01 मार्च 2020 से पूर्व मृत्यु हो गयी थी एंव बैध संरक्षण की कोविड-19 के संक्रमण से महामारी के दौरान मृत्यु हो गयी हो, उसकी सूचना लिखित रूप में राजकीय औधोगिक प्रषिक्षण संस्थान, सालारपुर, बदायॅू में उपलव्ध कराये ताकि उ0 प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्र्तगत शासन द्वारा लाभान्वित किया जा सके।