बदायूं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी योगी आदित्य नाथ के कर कमलों द्वारा आपदा राहत सहायता योजना के अन्तर्गत वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को रूपया 1000/- (एक हजार मात्र) प्रति की दर से सहायता धनराशि निर्गत की गयी, जो सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में प्राप्त होगी तथा इसमें जनपद बदायूँ के 19,479 श्रमिक जिनके द्वारा अपना आधार कार्ड सत्यापित कराया जा चुका है, वह निर्माण श्रमिक लाभान्वित होगें। इसी क्रम में एन0आई0सी0 में आपदा राहात सहायता योजना 05 लाभार्थियों को अपरजिलाधिकारी ऋतु पुनिया द्वारा स्वीकृति पत्र वितरण किये गये। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल यूपी डाॅट एसएसबी डाॅट इन का भी शुभारम्भ किया गया। जिसमें जनपद के हाथ ठेला चलाने वाले, कूड़ा बीनने वाले, आटो चालक, गाड़ीवान, घरेलू उद्योग में लगे मजदूर आदि श्रमिक/कर्मकार अपना पंजीयन आनलाईन करा कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगें।